फर्जी सिम खरीदकर धोखाधड़ी करने के दो आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग - सिम पोर्ट करने के बहाने फर्जी सिम खरीदने के मामले में प्रार्थी को गुमराह कर सिम खरीदकर अन्य व्यक्ति को बिक्री करने के महिला सहित दो आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।                                                 
                                             वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव के द्वारा मोबाईल नंबर पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुये सिम खरीदी कर दूसरे व्यक्ति को सिम बिक्री किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 406/2025  धारा 419 , 420 , 467, 468 , 47 भादवि 42(2)(ई) टेली कम्युनिकेशन एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ करने पर उन्होंने जियो कंपनी एवं एयरटेल कंपनी का सिम पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी का थम्ब इन्प्रेशन लेकर सिम खरीदी कर किसी अन्य व्यक्तियों को बिक्री करना स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने आरोपियों को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा , उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी , सउनि सउनि महफूज खान , आरक्षक चेतमान गुरूंग , रत्नेश शुक्ला , जी. सामुएल , चन्द्रभान यादव , चंदन सिंह , रूप नारायण बाजपेयी एवं अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण - 

मोनेन्द्र कुमार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी - मंगल बाजार कोहका (सुपेला) और  सीता देवी उम्र 28 वर्ष निवासी - नालंदा स्कूल के पीछे थाना जामुल , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post