छाया : लक्ष्मीनारायण लहरे' साहिल,
सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ नव सृजित जिला के महानदी सिंघनपुर घाट मिरौनी बैराज में पिछले रविवार के दिनों से लोगों का यहां आना और आनंद से नहाना भा रहा है। हजारों लोग यहां पहुंचकर महानदी में मस्ती के साथ उद्यम और आनंद के पल गुजार रहे हैं। ऐसा नजारा इस वर्ष दिख रहा है मानों लोगों को यह जगह भा गया है। सारंगढ़ जिले के महानदी घाट पर जैतपुर, मिरौनी बैराज और साराडीह बैराज पर्यटन की दृष्टि से आने वाले समय में महत्वपूर्ण स्थान के रूप में स्थापित हो सकता है । मिरौनी बैराज में इन दिनों लोग नहाकर आनंद ले रहे हैं।