एक्सीडेंट के बाद बच्ची को ले भागने का आरोपी गिरफ्तार


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्षक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने बताया कि थाना बलौदा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बछौद में गत दिवस 12 जून की शाम शिवांगी उर्फ पलक पटेल उम्र छह वर्ष की बच्ची को अज्ञात कार द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करके ईलाज के लिये बिना परिजनों को सूचित किये ले गया था। परिजनों द्वारा आसपास के अस्पतालों में पता करने के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो थाना बलौदा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बच्ची की देर रात तक पता नहीं चलने पर एक्सीडेंट अपहरण का मामला थाना बलौदा में दर्ज करके व्यापक पैमाने पर खोजबीन चालू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं तकनीकी जांच के आधार पर एक सफेद रंग की आई टेन वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएन 5113 की घटनास्थल के पास देखी गई , जिसकी पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान रेंज स्तर पर अंतर्जिला से समन्वय करते हुये आज सुबह ग्राम हरदी बाजार जिला कोरबा में नाकाबंदी में गाड़ी व आरोपी मालिक पकड़ाया , जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर गाड़ी और मृतिका बालिका के संबंध में वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post