शा.प्रा. शाला दहिदा में प्रवेशोत्सव की रही धूम!!

सारंगढ़। शाप्रा शाला दहिदा में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी का युक्ति भारद्वाज aव चिराग भारद्वाज द्वारा तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। संस्था प्रमुख प्रियंका गोस्वामी का समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा पेन देकर स्वागत किया गया।
प्रियंका गोस्वामी ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगा अभिनंदन की प्रियंका के कुशल मार्ग दर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शाला प्रवेशोत्सव को शानदार व रुचिकर बनाने के लिए प्रियंका गोस्वामी द्वारा प्रवेशोत्सव - गीत गाया गया, जिसमें नवप्रवेशी बच्चो ने हर्षोल्लास के साथ - शिक्षकों एवं साथियों के साथ गीत का आनंद लिया। विदित हो नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर प्रत्येक बच्चों को पेन भेंट कर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं शिक्षकों के द्वारा बच्चो का आत्मीय अभिनंदन किया गया
। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया हैं -। अभियान के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के शत प्रतिशत नामांकन पर विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश है इस पर नव पदस्थ प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने ग्रामवासी, बच्चे व पालकों से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती करने अपील किए।

शिक्षकों ने बच्चों को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दिए

 कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने सभी बच्चों को नए शिक्षा सत्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस अवसर पर असरिता टोप्पो सहायक शिक्षक एलबी, संजय मिश्रा खेमराज पटेल, संकुल समन्वयक अशोक कुमार खरे, उमाशंकर साहू, ओंकारेश्वर सिदार, कालेश्वर मरावी व मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूह के रसोईया उपस्थित रहे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post