दुर्ग रेंज के नौ निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक


आईजी ने किया स्टार लगाकर पदोन्नत 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भापुसे.) के निर्देशन में आज "पीपिंग सेरेमनी" का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। इसे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किये जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।‌ इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भापुसे.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया। आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर , चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक - लाइन , जिला दुर्ग) , पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक , पुमनि कार्यालय दुर्ग) , नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक , दुर्ग)  सहित पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला , फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकगण -

तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद ,  लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद , श्रीमती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा , यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग , श्रीमती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग , विपीन रंगारी जिला दुर्ग , श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग , कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग और एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post