डीजल चोरी एवं लूटपाट करने के तीन आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - रात्रि में खड़ी ट्रेलर से डीजल चोरी करने एवं रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                     
                                                     इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी विरेन्द्र कश्यप निवासी नैला ने आज थाना बलौदा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विगत दिवस 07 जून को अपने मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 एडी 6026 में सवार होकर ग्राम जर्वे से नैला रहा था। रास्ते में ग्राम जर्वे पाली डेम के पास मेन रोड में चिनू पटेल , रवि बरेठ और राजेश पटेल तीनों रास्ता रोककर अश्लील गाली देते हुये जान से मारने के धमकी देकर हाथ - मुक्का बेल्ट एवं डण्डा से मारपीट किये और प्रार्थी के जेब में रखे दस हजार रूपये , गला में पहना हुआ चांदी का चैन एवं रियलमी का मोबाईल जुमला कीमती 35000 रूपये को लूट लिये और मोटर सायकल को तीनों डण्डा में पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिये हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 239/25 धारा 309(6) , 126(2) , 324(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार है विगत दिवस 08 जून को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएन 6615 जो कन्हाईबंद जा रहा था , ग्राम जर्वे पाली डेम के पास नींद लगने के कारण अपने वाहन को रोड किनारे खड़ी कर गाड़ी में चालक आराम कर रहा था। तभी आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल में आकर डीजल टंकी को तोड़कर तीन अलग अलग जरीकेन में पचास - पचास लीटर डीजल चोरी कर भर लिये थे , चालक चिल्लाते हुये उतरा तो तीनों अपने मोटर सायकल से डीजल को लेकर भाग गये। प्रार्थी की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 303(2) , 3(5) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (पाण्डेय) के निर्देशन में विवेचना दौरान बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र उर्फ चिनू पटेल ग्राम औराईकला को पकड़कर घटना के संबंध मेें पूछताछ किया। अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक घटना को अपने दोस्त राजेश पटेल , रवि बरेठ के साथ मिलकर राखड़ डेम के पास प्रार्थी से मारपीट कर जेब में रखे दस हजार रूपये,  एक रियलमी कंपनी का मोबाईल , गले में पहने चांदी के चैन को लूट करना बताया। जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर राजेश कश्यप , रवि बरेठ के घर दबिश देकर घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर लूट किये गये मशरूका को पृथक पृथक आरोपियों के कब्जे से बरामद किया। इसी प्रकार आरोपियों द्वारा डीजल चोरी के प्रकरण में भी शामिल होने पाया गया। लूट एवं डीजल चोरी के प्रकरण में जुर्म करना स्वीकार करने एवं आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से बलौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा , सउनि प्रतिभा राठौर , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , मुकेश यादव , आरक्षक हेमंत साहू , श्याम राठौर , प्रहलाद निर्मलकर , रूपेश डहरिया , लखेश विश्वकर्मा और युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण -

सुरेन्द्र पटेल उर्फ चिनू पिता बेदराम पटेल उम्र 25 वर्ष , रविशंकर बरेठ पिता जय करन बरेठ उम्र 18 वर्ष और राजेश पटेल पिता राम दुलारी पटेल उम्र 21 वर्ष सभी निवासी - औराईकला , चौकी - नैला , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post