एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने रक्षित केंद्र में किया जनरल परेड का निरीक्षण


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - आज रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित जनरल परेड में पहुंचे नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा परेड की सलामी ली गई , तत्पश्चात उन्होंने  परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आवश्यक रूप से डंडा रखने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को अनुशासित रहने के साथ साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ बेहतर पुलिसिंग करने एवं पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण दौरान एसपी पाण्डेय द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया , जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को उनके पुरस्कृत भी किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया , जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों का निरीक्षण कर उनके द्वारा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये गये। इसके पश्चात स्टोर शाखा का निरीक्षण कर उन्होंने सभी सामाग्रियों के रख- रखाव सही समय पर वितरण हेतु निर्देश देने के साथ ही आर्म्स शाखा का निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये। वहीं उनके द्वारा पुलिस कैंटीन में उपलब्ध सामानों का निरीक्षण कर नियमानुसार खरीदी बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार , डीएसपी जितेंद्र खूंटे , डीएसपी  श्रीमती कविता ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post