जांजगीर चाम्पा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नशीली दवा खपाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को थाना चाम्पा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस थाना चाम्पा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय उमेश कश्यप ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से अवैध नशीली दवाओ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार दिये गये थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में चांपा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। थाना प्रभारी चांपा जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को गत दिवस 8 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रेल्वे ब्रिज के नीचे बेलदारपारा चांपा में अवैध रूप से नशीली दवा बेच रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये , टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था , जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अविनाश यादव निवासी तलवापारा जांजगीर बताया जिसके पास मिले थैला को तलाशी करने पर उसके पास से अवैध नशीली कफ सिंरफ प्रीकोप - टी 120 नग तथा नशीली टेबलेट पायवीन स्पेस प्लस कुल 4,328 नग मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया। नशीली पदार्थो के संबंध में पूछताछ करने पर जांजगीर के दुर्गेश यादव निवासी न्यू चंदनियापारा जांजगीर के साथ मिलकर नशीली दवाओ को रखना और बेचना बताने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुर्गेश यादव के मकान पर रेड कार्यवाही किया गया। दुर्गेश यादव के कब्जे से नशीला कफ सिंरफ प्रीकोप - टी 240 नग तथा नशीला टेबलेट पायवीन स्पेस प्लस कुल 28,560 नग टेबलेट तथा नशीली टेबलेट स्पष्मों प्रोसीमिन प्लास कुल 2,592 नग बरामद हुआ। इस तरह पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध नशीली सिरफ कुल 360 नग तथा अवैध नशीली टेबलेट कुल 35,480 नग कुल कीमती 4,08,362 रूपये को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को धारा 21(सी) 22 , 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चाम्पा पुलिस ने दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में चाम्पा थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
अविनाश कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी - तलवापारा जांजगीर और दुर्गेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी - न्यू चंदनियापारा जांजगीर , जिला - जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)।