कोसीर//भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में गांव में निकला तिरंगा यात्रा.... हृदय स्थल से गांव की गलियों में गूंजा भारत माता की जय ...

कोसीर। कोसीर मुख्यालय में आज शाम 4.30 बजे हृदय स्थल से गांव की गलियों तक गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव और उप सरपंच श्रीमती लता पोलेश्वर बनज के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा निकाली गई गांव के गली में भारत माता के जयकारे गूंजे । बाबा साहब के प्रतिमा पर कैंडल जलाकर पुष्प अर्पित करके यह यात्रा निकाली गई ।
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवाबी कार्यवाही करने वाले भारतीय सेना के सम्मान में जिला मुख्यालय के कोसीर गांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बाबा साहब अंबेडकर चौक से शुरू हुई और गांव के गलियों में घूमते हुए हृदय स्थल में समापन हुई । 
उल्लेखनीय है कि भारत में पाकिस्तान ने कई बार आतंकियों के माध्यम से क्षति पहुंचाया है। पहलगाम में किए आतंकी घटना के विरुद्ध भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपना बदला लिया है।
तिरंगा यात्रा अक्सर देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देने के लिए निकाली जाती है, खासकर आतंकी हमलों या अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव ,उप सरपंच श्रीमती लता बनज ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी खटकर ,जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती हिरा जाटवर , कोसीर थाना प्रभारी एन एल राठिया , ग्राम पंचायत के पंच गण गांव की महिलाएं एवं गांव के गणमान्य जन पोलेश्वर कुमार बनज अधिवक्ता , ग्राम सचिव शोभा सिदार,भैरव नाथ जाटवर ,राजेंद्र राव ,श्याम कुमार पटेल ,गुलशन लहरे ,संदीप बनज ,अशोक आदित्य, लाभो राम लहरे , कोसीर थाना से प्रधान आरक्षक , आरक्षक,शामिल रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post