अपराध विवेचना में सहयोग हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

राजनांदगांव - नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना में सहयोग हेतु वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी किये जाने हेतु ई-साक्ष्य/ आईओ मितान/ सीसीटीएनएस का एकदिवसीय प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज , राजनादगांव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागृह में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में रेंज के चारों जिला राजनादगांव , कबीरधाम , मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ छुईखदान गंडई के पचास से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य , पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग , खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा , मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी , नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक , एसडीओपी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम , एसडीओपी. डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया , डीएसपी. अजाक श्रीमती तुनुप्रिया ठाकुर उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में जिला प्रभारी सीसीटीएनएस द्वारा पावरपांइन्ट प्रजेंटेशन एवं लाईव डेमो देकर रेंज के सभी जिलों से आये विवेचना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। नवीन कानून के तहत अपराध विवेचना के दौरान प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य /आईओ मितान/सीसीटीएनएस विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने हेतु विवेचना संबंधी निर्देश दिया गया। यह प्रशिक्षण नियमित रूप से आगामी सत्रों में भी आयोजित की जावेगी।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post