हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोपी जेल दाखिल


पुराने मर्ग प्रकरण में नवपदस्थ एसपी पाण्डेय ने कराया हत्या का अपराध पंजीबद्ध

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर गाली गलौज और मारपीट करने पर गुस्सावश मारपीट कर सिर को दीवार में ठेंस कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी को बलौदा थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                                                     पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत माह 12 अप्रैल को मृतक शिवशंकर सारथी अपने घरेलू विवाद को लेकर अपने घर के सामने झगड़ा विवाद हो रहे थे। जिसे रोड में आने जाने वाले व्यक्तियोंं ने रोड में गाली गलौच देने से मना किया , जो नही माना। उसी दौरान आरोपी गोपाल सारथी वहां पर आया तो मृतक शिवशंकर सारथी द्वारा अपने पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर गाली गुप्तार कर मारपीट करने लगा। जिससे आरोपी गोपाल सारथी द्वारा गुस्सावश हाथ मुक्का से मारपीट कर मृतक के सिर को दीवार में ठेस दिये। इससे शिवशंकर गिर गया तब आरोपी गोपाल सारथी द्वारा आवेश में आकर शिवशंकर का हत्या करने की नियत से उसके सिर मे लगातार लात से मारा जिससे उसके सिर में अंदरूनी गंभीर चोंट लगने से मृतक वहीं पर बेहोश हो गया। जिसके बाद उसके परिजन ईलाज हेतु सीएचसी बलौदा ले गये , वहां ठीक नहीं होने से डाक्टर द्वारा बिलासपुर रिफर किये जाने से रामकृष्ण अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। जहां शिवशंकर का 16 अप्रैल को ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना मिलने पर  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा मर्ग डायरी प्राप्त कर थाना बलौदा में असल मर्ग क्रमांक 58/25 कायम कर मर्ग जांच में लिया गया। मर्ग  जांच में प्रथम दृष्टया अपराध धारा का घटित होना पाये जाने से अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हत्या जैसे घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल निरीक्षण , गवाहों का कथनानुसार एवं पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी गोपाल सारथी के घर दबिश देकर पकड़ा। जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया , जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष तंबोली थाना प्रभारी बलौदा , प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार , अनिल सिंह , आरक्षक हेमंत साहू , श्याम राठौर , प्रहलाद निर्मलकर , लखेश विश्वकर्मा एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी -

गोपाल सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 रामनगर बलौदा , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post