पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले ने सांस्कृतिक कार्यक्रक दी प्रस्तुति देर रात तक चली संगीतमय कार्यक्रम

कोसीर। कोसीर मुख्यालय के ग्राम भाठागांव में संत बाबा गुरुघासी दास जी की जैतखान्भ अनावरण समारोह का आयोजन रखा गया था । जैतखान्भ अनावरण के पहले दिन सतनामी समाज के द्वारा गांव में बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई और जैतखांभ में झंडा चढ़ाया गया । 
कार्यक्रम के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।कार्यक्रम में उनके कलाकारों ने गीत नृत्य संगीत से बाबा गुरु घासीदास जीके उपदेशों और संदेशों को गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए गांव के ग्रामीणों ने उषा बारले की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाए यह कार्यक्रम देर रात तक चली ।
गांव में दो दिन तक यह आयोजन लोगों में उमंग और उत्साह भरा रहा ।बाबा गुरुघासी दास जी के संदेशों को गीत और संगीत नृत्य के माध्यम से आत्म साध किए ।आयोजक परिवार ने उपस्थित होकर अतिथियों का स्वागत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाए । लोगों ने कार्यक्रम को खूब सराहा । 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सारंगढ़ पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे ,श्रीमती पद्मा मनहर , जनपद सदस्य श्रीमती हिरा जाटवर ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद खटकर , जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर , क्रांतिकारी शिक्षक संघ अध्यक्ष लैलूंन भारद्वाज , सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष देवनारायण वर्मा गांव का सरपंच श्रीमती कविता सुमन , गांव के गणमान्य जन रामरतन खूंटे, सहदेव सुमन , शिव प्रसाद भारती , कुलदीप खूंटे, विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post