आईजी दीपक झा ने किया सरगुजा रेंज का पदभार ग्रहण!


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सरगुजा - नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (आईपीएस) ने आज सरगुजा रेंज का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण दौरान निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग एवं नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में पदभार आदान प्रदान किया गया। सरगुजा रेंज आगमन पर सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने पश्चात आईजी झा जिले पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियो से परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत हुये। सामान्य बैठक पश्चात पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओ का भ्रमण कर ऑफिस के समस्त स्टॉफ से रूबरू होते हुये उनके कार्यों का अवलोकन भी किये। बताते चलें कि सरगुजा रेंज में पदस्थापना पूर्व दीपक कुमार झा (भापुसे.) राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे।

जन्म और शिक्षा - 

दीपक झा छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अफसर है। वे मूलतः बिहार राज्य के दरभंगा के रहने वाले है। उनका जन्म 13 जनवरी 1979 को हुआ है। दीपक झा के पिता झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत थे , जिसके चलते दीपक झा की स्कूलिंग बोकारो से हुई है। केजी वन से तीसरी तक उन्होंने गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो से पढ़ाई की है। चौथी से दसवीं तक उन्होंने डीपीएस स्कूल बोकारो से पढ़ाई की है। सीबीएसई बोर्ड से पढ़े दीपक झा का दसवीं में 88 प्रतिशत और 12वीं में 80 प्रतिशत था। बारहवीं करने के बाद उन्होंने आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई निकाल कर आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया और वर्ष1997 में उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल ब्रांच से 7.6 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की है। बीटेक करने के बाद दीपक झा हिंदुस्तान पैट्रोलियम में इंजीनियर की नौकरी करने लगे , इन्होंने हिंदुस्तान पैट्रोलियम में मुंबई में ज्वाइन किया। वर्ष 2001 से 2004 तक इन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम में जॉब किया। जॉब में रहते हुए ही उन्होंने यूपीएससी की भी तैयारी शुरू की। चौथ अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक करने हेतु इन्होंने बड़ा रिस्क लेते हुये हिंदुस्तान पेट्रोलियम की नौकरी से इस्तीफा देकर पूरा फोकस यूपीएससी की तैयारी पर किया। चौथे अटेंप्ट में प्री, मेंस, इंटरव्यू इंटरव्यू निकालते हुये 90वीं रैंक के साथ इन्होंने यूपीएससी क्रैक की और आईपीएस बने।
प्रोफेशनल कैरियर -

दीपक झा ने 18 अगस्त 2018 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग के बाद फील्ड प्रशिक्षण के लिये उनकी बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर तैनाती हुई। वे बिलासपुर जिले में सीपत थाना प्रभारी , फिर कांकेर जिले के पखांजूर में एसडीओपी रहे। राजनांदगांव के खैरागढ़ में भी वे एसडीओपी रहे। ये स्पेशल टास्क फोर्स के एडिशनल एसपी भी रहे और इस दौरान उन्होंने बस्तर में कई अभियान चलाया। एडिशनल एसपी के बाद दीपक झा एसपी पीटीएस माना बने , फिर नवगठित कोंडागांव जिले के ओएसडी बने। पूर्णकालीक जिला बनने पर कोंडागांव के एसपी रहे और कोंडागांव के बाद पांचवी वाहनी के कमांडेंट बने। इस दौरान उन्होंने धुर नक्सल प्रभावित एरिया मिनपा कैंप स्थापित करने में काफी मेहनत की। ये महासमुंद , बालोद , रायगढ़ , जगदलपुर , बिलासपुर , बलौदाबाजार भाटापारा जिले के एसपी भी रह चुके हैं। सरगुजा आने से पहले ये राजनांदगांव आईजी के पद पर पदस्थ थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post