कोसीर गांव की इतिहास में आज एक नया अध्याय लिखा जाएगा ...
कोसीर। सांस्कृतिक नगरी कोसीर गांव का इतिहास का एक अलग पहचान रहा मां कौशलेश्वरी देवी की धाम अपने आप में विशेष महत्व रखता है। आदिकाल से देवी मंदिर पर लोगों की आस्था जुड़ी है सुख दुःख में लोग यहां पहुंचकर अपनी आस्था के दीप जलाकर विश्वास से जीवन की शुरुवात करते हैं गांव की सरकार बनने के बाद लोग मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर आस्था जताए वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में इस वर्ष युवा महिला सरपंच चुनी गई है श्रीमती सुमन राव गांव की अब तक की दूसरी महिला सरपंच चुनी गई है इसके पूर्व श्रीमती श्रीमती प्रेम बाई जायसवाल 2005 और 2015 में पहली बार सरपंच बनी थी । यहां गांव में कभी महिला उप सरपंच आज तक नहीं चुने गए है इस वर्ष 2025 की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद उप सरपंच के लिए युवा महिला की पहली बार नाम सामने आ रहा है और लोग उत्साहित भी हैं । गांव की इतिहास में पहली बार महिला उप सरपंच होंगी 10 मार्च को यह तय होने जा रहा है । वार्ड क्रमांक 11 के पंच श्रीमती लता पोलेश्वर बनज अधिवक्ता अपनी दावेदारी कर रही हैं जो कोसीर गांव के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जायेगा।