आप सबके सहयोग से आगे बढ़बो हम सब मिल के काम करबो - सुमन राव

आप सबके सहयोग से आगे बढ़बो हम सब मिल के काम करबो - सुमन राव 
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर। कोसीर मुख्यालय के स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में कोसीर ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित गांव की सरकार श्रीमती सुमन राव को ग्राम सचिव शोभा सिंह सिदार ने सरपंच पद की शपथ दिलाई।सरपंच के समक्ष गांव के नव निर्वाचित 20 वार्डों के पंचों को सामूहिक शपथ दिलाया गया । 
शपथ समारोह कार्यक्रम के पश्चात पूर्व सरपंच लाभो राम लहरे ने अपने परिवार के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया ।शपथ समारोह में सरपंच परिवार और सरपंच ने सभी पंचों को पुष्प माला पहनाकर गमछे भेंट कर सम्मान किया वही शपथ समारोह कार्यक्रम में पहुंचे गांव के गणमान्य लोगों का भी पुष्प माला पहनाकर गमछे भेंट कर सम्मान किया गया । 
नवनिर्वाचित सरपंच सुमन राव का अधिवक्ता पोलेश्वर बनज और उनके परिवार ने गुलदस्ते भेंट कर बधाई दी ।शपथ समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच सुमन राव ने अपने संबोधन में गांव की विकास पर बोले आप सबके सहयोग से आगे बढ़बो हम सब मिल के काम करबो ।
शपथ समारोह को जनकवि नीलम आदित्य ने संबोधन करते हुए गांव की समस्या पर बात रखे और गांव को नशा मुक्त गांव बनाने पर जोर दिया । 
अंत में कार्यकम में पहुंचे सभी वर्ग का मुंह मीठा कराया गया । गांव में चांदी का मुकुट पहनाने का रिवाज - ग्राम पंचायत कोसीर में नव निर्वाचित सरपंच को चांदी की मुकुट पहनाने का रिवाज 2005 से प्रारम्भ हुई थी जो आज तक चल रही है ।शपथ समारोह कार्यक्रम में नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती सुमन राव 20 वार्डों के पंच और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post