नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने की फरार आरोपिया जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जल संसाधन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रूपये ठगी करने के फरार आरोपिया को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                 
                             इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत वर्ष 19 मई 2023 को प्रार्थिया ममता लांझेकर पति राजेन्द्र अहिरवार निवासी कुम्हारपारा करबला रोड बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2021-2022 में आरोपिया द्वारा प्रार्थिया की पुत्री को जल संसाधन में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थिया से साढ़े तीन लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया की लिखित शिकायत आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक - 250 / 23 धारा 420 भादवि के प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपिया की लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे.) के द्वारा प्रकरण में टीम बनाकर आरोपिया की पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश पर थाना कोतवाली द्वारा टीम बनाकर आरोपिया की पतासाजी की जा रही थी। आरोपिया घटना के बाद से बिलासपुर स्थित अपने पैतृक मकान को बिक्री कर फरार हो गई थी , जो ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वोदय नगर पचपेंडी नाका रायपुर में दबिश देकर आरोपिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपीया द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने जाने पर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया , जिसमें उनि बसंत साहू , आरक्षक नुरूल कादीर , महिला आरक्षक  प्रेम कुमारी कुजूर का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपिया - श्रीमती सविता प्रजापति पति स्व. मनोज प्रजापति उम्र 48 वर्ष निवासी कुम्हारपारा करबला रोड पीपल झाड के पास कोतवाली। हाल मुकाम - किराये का मकान पचपेंड़ी नाका के पास सर्वोदय नगर रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post