लता बनज ने इतिहास रचा निर्विरोध गांव की उप सरपंच बनी!!

लता बनज ने इतिहास रचा निर्विरोध गांव की उप सरपंच बनी 

कोसीर । सारंगढ़ जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत कोसीर में आज उप सरपंच का चुनाव सम्पन्न हुआ । समर्थन में रहे पंचों ने पर्यटन का आनंद लिए । गांव में उप सरपंच बनने के लिए दो लोगों का नाम सामने आ रहा था । श्रीमती लता पोलेश्वर बनज अधिवक्ता ने सुबह 11 बजे आसपास उप सरपंच पद के लिए अपनी नामांकन दर्ज की और अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे समय रहते और किसी का नाम सामने नहीं आने पर श्रीमती लता पोलेश्वर बनज को निर्विरोध उप सरपंच अधिकारी द्वारा घोषित किया । प्रमाण पत्र प्राप्ति के बाद अपने समर्थक पंचों के साथ रैली के रूप में गांव की ऐतिहासिक देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किए ।एक दूसरे को बधाई दिए ।उनके साथ गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव पंच श्याम पटेल , सुकांती यादव , गुहा पटेल ,गुहा निषाद ,राजकुमारी आदित्य,शिव कुमार कुर्रे,श्याम कुमार पटेल ,खुशबू अजय , भोज बाई लहरे ,लालिमा पटेल,मिथुन सोनी,चंद्रकला जांगड़े गांव के गणमान्य नागरिक राजेश यादव , पवन राव ,शंकर पटेल ,मिट्ठू अग्रवाल , पोलेश्वर बनज अधिवक्ता , सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव ,शंभू राव ,लाभो राम लहरे ,नीलम आदित्य ,लक्ष्मण चंद्रा ,अशोक आदित्य ,सनत चंद्रा ,नीलकमल , साधु राम लहरे ,फूलकुमार विश्वकर्मा ,श्याम लाल , और उनके समर्थक उपस्थित रहे ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post