अस्पताल परिसर में लोगो को चाकू से भयभीत करने का आरोपी जेल दाखिल


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर - मुखबिर की सूचना पर सिम्स अस्पताल परिसर में आने जाने वाले लोगो को बटन वाला धारदार लोहे के चाकू से डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                             
                                          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 14 मार्च को मुखबिर के जरिये मोबाईल से सूचना मिली कि कान्हा उर्फ अक्षय यादव नाम का व्यक्ति सिम्स परिसर में बटन वाला धारदार लोहे का चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे.) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर सिम्स अस्पताल परिसर में घेराबंदी किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुये कार पार्किंग के तरफ भागने लगा , जिसे कड़ी मशक्त के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक बटन वाला धारदार लोहे का चाकू मिला , जिसके संबंध में धारा 94 बीएनएसएस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिये जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 147 / 25 धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक विनोद कुमार , हमराम स्टॉफ आररक्षक गोकुल जांगड़े , नुरूल कादिर , टंकेश साहू और धनेश साहू का विशेष योगदान रहा। 

गिरफ्तार आरोपी - कान्हा उर्फ अक्षय यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह किसानपारा शिव मंदिर के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post