26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को कोसीर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार!!



 0 गिरफ्तार आरोपी का नाम  लोकराम बनज पिता सोनसाय उम्र 34 वर्ष साकिन कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ 

0 जप्ती 26 लीटर हाथ भ‌ट्टी का बना कच्ची गहुआ शराब कीमती करीबन 6540 रु०

सारंगढ़ /कोसीर । कोसीर थाना मुख्यालय एवं आस पास के गांव में अवैध महुआ शराब का धंधा फल फूल रहा है । कोसीर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही के बाद भी अंचल में अवैध महुआ शराब के माफियाओं का राज है अपने धंधे चला रहे है पुलिस की गहरी जांच के बाद भी बच कर निकल जा रहे हैं ।कोसीर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है कोसीर में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया मामले का संक्षिप्त विवरण जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुष्कर शर्मा  के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर जुआ. स‌ट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक  सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं  उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस )सारंगढ़  श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 26 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
 दिनांक 12.03.2025 को मुखबीर की सुचना पर घटनास्थल ग्राम कोसीर आरोपी के घर आंगन के पास जाकर अवैध महुआ शराब बिक्री की सुचना पर दबिश दिया गया जो आरोपी-लोकराम बनज पिता सोनसाय उम्र 34 वर्ष साकिन कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पास से एक नीला सफेद रंग के बोरी को चेक करने पर बोरी में भरा हुआ 218 नाग पाउच प्रत्येक में 120 ml भरी हुई जुमला 26 लीटर 160 ml  रखा अवैध हाथ भ‌ट्टी का बना कच्ची महुआ शराब करीबन 26 लीटर को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी लोकराम बनज  के विरूद्ध थाना कोसीर में अप०क०-83/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर उसे दिनांक 12.03.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध कोसीर  पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना  कोसीर के थाना प्रभारी नंदलाल राठिया  के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक  मैनेजर सिदार, अंजना मिंज,आरक्षक प्रदीप रात्रे, धनसाय  कुर्रे  गिरजा शंकर देवांगन का सराहनीय योगदान रहा

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post