जिला बदर होने के उपरांत तलवार लेकर घूमने का आरोपी जेल दाखिल जिले में रासुका के तहत पहली गिरफ्तारी



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा - जिला बदर होने के उपरांत भी गांव में धारदार तलवार लेकर घूमते हुये लोगो को डरा धमकाकर भयभीत करने के आरोपी को हथबंद पुलिस ने छग राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।                                                    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण निष्पादन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला दंडाधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा धारा 3 , 5(ख) 2023 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत एक वर्ष के लिये आरोपी कृष्णा उर्फ सोनू चतुरे को जिलाबदर किया गया है। उक्त आदेश के तहत आरोपी को जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के साथ सीमावर्ती जिले बिलासपुर , रायपुर , महासमुंद , मुंगेली , जांजगीर , सक्ती , बेमेतरा , सारंगढ़-बिलाईगढ़ आदि जिले की सीमाओं से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है तथा आदेश में अनावेदक को न्यायालय की अनुमति के बिना जिले की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने संबंधी आदेश का भी उल्लेख है। गत दिवस 01 फरवरी को सूचना मिली कि जिलाबदर आरोपी कृष्णा उर्फ सोनू चतुरे ग्राम हथबंद रंगमंच के पास धारदार तलवार के साथ घूम रहा है तथा आने जाने वाले लोगों को तलवार दिखा कर डरा धमका रहा है। सूचना पर थाना हथबंद पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर आरोपी कृष्ण उर्फ सोनू चतुरे को मौके पर ही पकड़ कर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा जिलाबदर के आदेश होने के उपरांत भी धारदार तलवार लेकर ग्राम हथबंद में घूमने संबंधी पूछताछ पर आरोपी द्वारा स्वयं के जिलाबदर का आदेश होना जानते हुये भी धारदार तलवार लेकर ग्राम हथबंद में घूमना एवं आसपास के लोगों को डरा धमकाकर भयभीत करना स्वीकार किया गया। इस प्रकार आरोपी द्वारा जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाबदर संबंधी आदेश का उल्लंघन किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 14 , 15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 एवं धारा 25 ,‌ 27 आर्म्स एक्ट का घटित पाये जाने से आरोपी कृष्णा उर्फ सोनू चतुरे को हथबंद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना हथबंद पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।  गिरफ्तार आरोपी - कृष्णा उर्फ सोनू चतुरे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम - हथबंद , थाना - हथबंद , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post