अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा - आनलाईन गेमिंग जैसे आपराधिक गतिविधियो के लिये म्यूल बैक अकाउंट उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी करके आर्थिक लाभ प्राप्त करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुये बैक खाता धारकों से खाता प्राप्त कर खातों का आपराधिक दुर्विनियोग करने वाले छह आरोपियों पर थाना भाटापारा शहर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत थाना भाटापारा शहर अंतर्गत बैक खातों को खाता धारक से लेकर आपराधिक गतिविधियो मे उपयोग करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने मे भाटापारा शहर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो की आवेदक जितेश कवरे निवासी नयापारा वार्ड भाटापारा द्वारा थाना भाटापारा शहर मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके एचडीएफसी बैक के खाता को उसके परिचित शुभम मंधान के द्वारा अपना दुकान खोलने के लिये बैंक खाते की आवश्यकता होना बताकर उसके एटीएम कार्ड एवं रजिस्ट्रर्ड मोबाईल सीम को लिया था। बाद मे आवेदक को ज्ञात हुआ की उसके बैक खाता को आपराधिक वारदात मे उपयोग होने के कारण होल्ड कराया गया है। प्रार्थी के आवेदन पर आरोपी शुभम मंधान के विरूद्ध 318(4) , 314 , 61 बीएनएस 7 छ.ग़. जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम का अपराध दर्ज कर अनुसंधान मे लिया गया। प्रकरण मे पुलिस द्वारा आरोपी शुभम मंधान को पकड़कर किये गये पूछताछ में उसने मई 2024 में प्रार्थी जितेश कवरे के बैक खाता को अपने उपयोग मे लेने का झांसा देकर उसके खाता के एटीएम कार्ड को लिया था और अपने परिचित अन्य आरोपियो को उक्त खाता का एटीएम दिया था। जिसमे आपराधिक गतिविधियो से प्राप्त राशि का डिपोजिट एवं विड्राल किया जाता था एवं उक्त खाते मे पचास लाख से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा श्रीराम रात्रे , सोनू नारंग , हरिकेश घृतलहरे , इमरान खान , मो0 आदिल के साथ मिलकर एवं भाटापारा के कुछ अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर क्षेत्र के अन्य खाता धारको से अलग अलग बैंक के खातो के एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाईल सीम को प्राप्त कर आनलाईन गेमिंग , सट्टा आदि के वित्तीय अपराध मे दुरूपयोग करना स्वीकार किया। मामले मे हरिकेश सहित अन्य पांच आरोपियों को भी पुलिस द्वारा पकड़कर पूछताछ किया गया , जिन्होने बताया है कि उनके द्वारा क्षेत्र के कुछ अन्य खाता धारकों को रूपये पैसे का लालच देकर धोखाधड़ी कर उनके बैक खाता के पासबुक , एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाईल सीम को प्राप्त किया गया है और प्राप्त खातों को उनके द्वारा मामले मे शामिल अन्य आरोपीयो को पहुंचाया जाना तथा उक्त बैक खातो मे लाखो रूपये का ट्रांजेक्शन होना बताया गया है। मामले मे आरोपियो के कब्जे से विभिन्न बैकों के 04 नग पासबुक , 06 एटीएम कार्ड , चेकबुक 04 नग , घटना में प्रयुक्त मोबाईल 06 नग , 3500 रूपये नगदी बरामद कर जप्त किया गया है। मामले मे आरोपियों के द्वारा खाता धारको को रूपये पैसे का लालच देकर अपने व्यक्तिगत उपयोग हेतु खाता संचालन की आवश्यकता होना बताकर धोखाधड़ी कर लाभ अर्जित करना एवं प्राप्त बैंक खातों को आपराधिक गतिविधियो मे दुर्विनियोग करना पाये जाने से छह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही किया गया। वहीं प्रकरण मे अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।गिरफ्तार आरोपीगण -शुभम मंधान उम्र 24 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा , हरिकेश घृतलहरे ऊर्फ सूर्या उम्र 34 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा , श्रीराम ऊर्फ बाली रात्रे उम्र 24 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा , सोनू नारंग उम्र 24 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा , इमरान खान उम्र 37 वर्ष निवासी सदर वार्ड भाटापारा और आदिल खान उम्र 30 साल निवासी सदर वार्ड भाटापारा , जिला - बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)।
बैंक खातों का आपराधिक दुर्विनियोग करने वाले छह आरोपियों पर हुई कार्यवाही
byLikesh khunte
-
0