मुंगेली///
12 अक्टूबर को बालगृह बालक मुंगेली द्वारा एक दिवसीय दशहरा महोत्सव किया जायेगा आयोजन। जिसमें निवासरत बालकों द्वारा स्वयं निर्मित 12 फिट का रावण पुतला तैयार किया जा रहा है l शाम 5 बजे बालगृह प्रांगण ग्राऊंड मे बालकों द्वारा झांकी निकालकर दशहरा उत्सव मनाया जायेगा l यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन मे किया जा रहा है, इस बीच बालगृह के अधीक्षक श्री अश्वनी कुमार साहू, परामर्शदाता सु श्री भारती ठाकुर, हाउस फादर श्री रविशंकर साहू, पैरामेडिकल स्टाफ श्रीमति दामिनी साहू, अमित साहू, दीपेश शर्मा, सीताराम, बिसाहीन, सरस्वती, ओमप्रकाश, एवं समस्त निवासरत बालक उपस्थित रहेंगे