हम किसी भी कीमत पर किसानों की परेशानी बढ़ने नही देंगे - राजनाथ सिंह

हम किसी भी कीमत पर किसानों की परेशानी बढ़ने नही देंगे - राजनाथ सिंह
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर - किसान और गांव के विकास बगैर भारत के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मैं एक किसान का बेटा हूं और गांव से हूं , किसान अपनी मेहनत से मिट्टी से सोना उगा सकते हैं। मेरी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाला केंद्र किसानों के कल्याण के लिये कई कदम उठा रहा है।
                         उक्त बातें केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज राजधानी के साइंस कालेज मैदान में किसान महाकुंभ में आये किसानों को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे के बाद किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिये जनता के सामने खड़ा हूं। आप लोगों ने फूलों का हार पहनाकर हम लोगों का स्वागत किया है, लेकिन आप जानते हैं स्वागत- अभिनंदन- दुआ सलाम एक तरफा नहीं होना चाहिये। इसीलिये आप लोगों को जय जोहार। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि दिसंबर में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को बेहद प्यार किया और भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के आधार पर सरकार बनी। लंबे अरसे बाद पहली बार कोई आदिवासी सीएम बना। सीएम साय के नेतृत्व में राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा अमेरिका में यूरिया उर्वरक का एक बोरी तीन हजार रुपये में उपलब्ध है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां किसानों को तीन सौ रुपये प्रति बोरी के दर पर यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण महंगाई बढ़ी लेकिन मोदी सरकार ने बीज और खाद के दाम नहीं बढ़ने दिये। हम किसी भी कीमत पर किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यहां का खजाना खाली कर दिया था। अब बीजेपी की सरकार खजाना भरने का काम कर रही है। यह काम बीजेपी ही कर सकती है। छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ रहा है। यहां के किसान देश की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज पीएम मोदी की बात पूरा विश्व सुनता है। यही बीजेपी सरकार की काबिलियत है।कांग्रेस सरकार में कहा जाता था भारत गरीबों का देश है। पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों को देश लाने के लिये रूस और यूक्रेन से चार घंटे के लिए युद्ध रुकवा दिया था। ये है भारत की हैसियत और स्वाभिमान।छत्तीसगढ़ की पिछली भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुये रक्षामंत्री सिंह ने कहा - छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण की धरती है जो धान के कटोरे के रूप में जाना जाता है , मैं गावों में किसानों को पसीना बहाते देखा हूं।‌ कांग्रेस शासन ने पांच वर्षों में राज्य को बर्बाद कर दिया और अब मेरा दृढ़ विश्वास है कि विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोगों के समर्थन से राज्य को विकास की पटरी पर वापस लायेगी। मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं कि आपने भाजपा को काफी प्यार दिया है और स्पष्ट बहुमत से हमारी सरकार बनाई है। लम्बे वर्षों बाद पहली बार यहां कोई आदिवासी सीएम बना और सीएम साय के नेतृत्व के छत्तीसगढ़ काफी प्रगति करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पच्चीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। यह दावा मैं नहीं कर रहा हूं बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि आप तीसरी बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाईये हम इस देश में एक भी आदमी को गरीब नहीं रहने देंगे। एक भी झोपड़ी नही रहने देंगे , सबको पक्का मकान देंगे। राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार चालीस रुपये देती थी , बीजेपी सरकार दो हजार से ज्यादा देगी। किसानों को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री में दी जायेगी , बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। कांग्रेस तंज कसते हुये कहती थी कि मंदिर बनायेगे पर तारीख नहीं बतायेंगे, लेकिन हमने तारीख भी बता दिया और मंदिर भी बना दिया।‌कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर, सुरेश यादव और पूर्व ब्रिगेडियर एके दास बीजेपी में शामिल हुये। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा विधायक, लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू, चिंतामणि महाराज, रूप कुमारी चौधरी भी मौजूद थे। इसके पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय रक्षामंत्री का स्वागत किया।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post