*मातृ पितृ पूजन दिवस एवं सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया गया*
*सारंगढ़*- शासकीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक शाला परसदा बड़े में मातृ पितृ दिवस एवं सरस्वती पूजन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया । बच्चों को भारतीय संस्कृति और अपने पूर्वजों ऋषि मुनियों के संस्कार और गुणों से अवगत कराया। बच्चों ने अपने माता-पिता तथा गुरुजनों की आरती की। उसके बाद उनके माथे पर तिलक कर उनकी परिक्रमा की। माता-पिता तथा गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित सभी माता-पिता और शिक्षक-शिक्षिकाये भावविभोर हो गए। बच्चों को ये बताया गया कि हमारे माता पिता ही ईश्वर के रूप में हमारे बीच मौजूद हैं। सच्चा प्रेम और श्रद्धा इनके प्रति रखनी चाहिए। यही भारत की सभ्यता में निहित है। कार्यक्रम की सुरुवात सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुआ सरस्वती पूजन के पश्चात शिक्षक लेखराम साहू द्वारा सरस्वती पूजन(बसंत पंचमी ) के महत्त्व के बारे मे बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गयी.बच्चो के द्वारा सुंदर सस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गयी, शिक्षक बुधराम माली द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस की विशेषता बताते हुए बच्चों के द्वारा उपस्थित माता पिता की विधिवत पूजन करवाया गया और हमेशा माता-पिता और शिक्षक के दिखाये मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने हेतु बच्चों को प्रेरित किया कार्यक्रम मे शिक्षिक गण महेश साहू (प्र. पा. ) धनेश्वर साहू, निर्मल जाटवर,शीला रात्रे, संजू किशोर, प्रीति जायसवाल,उमा साहू पालकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे,