नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मामले में आरोपिया जेल दाखिल

नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मामले में आरोपिया जेल दाखिल 
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सरगुजा - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवाबिहान अभियान के तहत नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                          पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार  सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान "नवाबिहान" चलाकर प्रतिबंधित नशीले पदार्थो के खरीद फरोख्त एवं तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे गत दिवस 23 फरवरी को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि जनपदपारा रोड स्थित दर्श मेडिकल दुकान के संचालक द्वारा अपने मेडिकल दुकान एवं घर मे प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट रखकर नवयुवकों कों अधिक कीमत पर बिक्री किया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये दर्श मेडिकल दुकान की घेराबंदी कर संचालक को पकड़कर पूछताछ किया गया। महिला संदेही ने अपना नाम  ज्योति जायसवाल पति देवेश जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी जनपदपारा अम्बिकापुर का होना बतायी। महिला संदेही के दुकान एवं जनपदपारा स्थित घर की तलाशी लेने पर कुल 310 नग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन एवं 318 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल कीमती लगभग 83000 रुपये मौक़े से बरामद किया गया है। आरोपिया से घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके द्वारा प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं टेबलेट को मेडिकल दुकान के आड़ मे दुकान एवं घर से बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 97/24 धारा 21(सी), 22(सी) एनडीपीएस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे औषधि निरीक्षक अनिल कुमार पैकरा, आलोक कुमार मौर्य, थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, प्रधान आरक्षक अमित प्रताप सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल कुमार,शिव राजवाड़े, रूपचंद एक्का एवं सैनिक श्याम साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post