अवैध शराब बिक्री करने के सात आरोपी जेल दाखिल

अवैध शराब बिक्री करने के सात आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 
जांजगीर-चाम्पा - अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये जिला पुलिस ने रेड कार्यवाही कर जिले के अलग-अलग जगहों से 39 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 152 पाव देशी प्लेन /अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।‌ आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया  , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 
                                       पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिये लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें थाना पामगढ़ क्षेत्र में आरोपी सुनील कुमार रविदास उम्र 46 वर्ष  निवासी बारगांव के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब , थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में आरोपी देवचरण चन्द्रभास उम्र 48 वर्ष निवासी कपिस्दा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में आरोपी मनोज कुमार केंवट निवासी धरदेई के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब , आरोपी बहोरिक बंजारे उम्र 58 वर्ष निवासी तनौद के कब्जे से 25 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी शराब , थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी कौशल धनुवार उम्र 23 वर्ष  निवासी बड़ेअमेरी कोटमीसोनार के कब्जे से 19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , थाना मुलमुला क्षेत्र में आरोपी लक्ष्मी कैवर्त उम्र 46 वर्ष के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब , थाना बिर्रा क्षेत्र में आरोपी दशरथ जाटवर उम्र 37 वर्ष निवासी तालदेवरी के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब कीमती 17910 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग- अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। थाना क्षेत्र पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया  , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा , निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह , उपनिरीक्षक कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा , उपनिरीक्षक कमल बनर्जी थाना प्रभारी मुलमुला , उपनिरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़ सहित उनके थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post