*नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम सारँगढ़ में सम्पन्न*
*कार्यक्रम में नव मतदाताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सम्बोधित*
सारँगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश मे नमो नवमतदाता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के द्वारा देश भर के नए मतदाताओं को स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सम्बोधित किया। एवम नये मतदाताओं को उनके 1 वोट का महत्व को विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने युवाओं के लिए चलाए जा रहे अनेकों योजनाओं को उनके समक्ष रखा साथ ही साथ 10 साल में उनके किये गये विकास कार्यों के बारे में रखा।
साथ ही जिला सारंगढ़ के जिलाध्यक्ष अजय नायक ने नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं के लिए मोदी की गारंटी के बात को प्रमुखता से रखी एवम उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी खुसबू बंजारे, सह प्रभारी शासाँक पांडेय, विधानसभा प्रभारी जैमिनी गुप्ता,जिलाध्यक्ष अजय नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जयसवाल, शिवकुमारी चौहान, जुली ठाकुर, जिलामहामंत्री धीरज सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी सूरज गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष हितेश अजगळे, नीलमणि साहू, भोजराम पटेल,विन्शु शर्मा, जिला सोशल मीडिया रितेश अजगळे,दुर्गेश, आकाश ठाकुर, टिया चौहान,अनुज जयसवाल, मण्डल अध्यक्ष में अक्षत स्वर्णकार, संजू शर्मा, दीपक साहू, उमेश विश्वकर्मा, जय किशन पटेल, संजय पटेल सभी जिले के पदाधिकारी,मण्डल महामंत्री, मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहे।