पुरी शंकराचार्यजी के कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक सम्पन्न

पुरी शंकराचार्यजी के कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक सम्पन्न
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर - पुरी शंकराचार्यजी के 28 जनवरी से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज राजधानी के सुंदर नगर स्थित फुलवारी में आज प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में एनजीओ महासंघ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में शंकराचार्य भगवान के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही सांगठनिक चर्चा भी हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों ने समाज में जाकर सभी को पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी से जोड़ने और शंकराचार्यजी के प्रकल्पों को गतिशील बनाने पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में राजेश पंडा ने सभी को गीता भेंट किया। बताते चलें अपने तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 28 जनवरी 2024 को राजधानी आगमन होगा। यहां पहुंचते ही रेल्वे स्टेशन पर शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत पश्चात वे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। यहां प्रतिदिन शिष्यवृंदो को महाराजश्री का दर्शन , दीक्षा और उद्बोधन सुलभ होगा। यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम पश्चात शंकराचार्य महाभाग माघ मेला के लिये प्रयागराज रवाना होंगे। गौरतलब है कि इसके पहले भी पुरी शंकराचार्यजी पांच जनवरी से पंचदिवसीय प्रवास पर रायपुर में थे। जहां सुदर्शन संस्थानम् पहुंचकर महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव , धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक भावना बोहरा , संपत अग्रवाल , मोतीलाल साहू , धरमलाल कौशिक ने आश्रम पहुंचकर शंकराचार्यजी से आशीर्वाद प्राप्त किया था।

संगठन में हुये पदाधिकारी नियुक्त

इसी कड़ी में आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये बजरंग प्रसाद गुप्ता को आदित्यवाहिनी का रायपुर जिला सचिव और अनुभव शुक्ला को  आदित्यवाहिनी गो सेवा का जिला संयोजक मनोनीत किया। इसी कड़ी में आनन्दवाहिनी में रंजीता शर्मा को रायपुर जिलाध्यक्ष , सुनीता शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतिमा चंद्राकर को जिला सचिव मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने का विश्वास जताया। इस अवसर पर आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , रंजिता शर्मा , प्रतिमा चंद्राकर , सुनीता यादव , बसंत जैन , अंजनी शर्मा , संजय तिवारी , राजेश पंडा , कपिल दीक्षित , नीरज पाण्डेय , अभिषेक , वासु शंकर साहू , गुलशन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post