पुरी शंकराचार्यजी के छग प्रवास पर होगा भव्य स्वागत

पुरी शंकराचार्यजी के छग प्रवास पर  होगा भव्य स्वागत
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर - पुरी शंकराचार्यजी के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर कार्यक्रम को सफल बनाने आज श्रीसुदर्शन संस्थानम् , शंकराचार्य आश्रम, रावाभांठा रायपुर में आज प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में जिला एवं जोन प्रमुखों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में शंकराचार्य भगवान के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही सांगठनिक चर्चा भी हुई। बताते चलें अपने तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री  विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 01 जनवरी 2024 को सुबह सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से राजधानी आगमन होगा। यहां पहुंचते ही रेल्वे स्टेशन पर शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत पश्चात वे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। इसी दिन दोपहर बारह बजे दर्शन , दीक्षा , प्रेसवार्ता और शाम पांच बजे संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है। दूसरे दिन 02 जनवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से हिन्दू राष्ट्र धर्म सभा और दीक्षा कार्यक्रम एवं शाम पांच बजे प्रांतीय संगोष्ठी आयोजित होगी। वहीं रायपुर प्रवास के तीसरे और अंतिम दिवस 03 जनवरी को शंकराचार्य आश्रम में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दर्शन , दीक्षा एवं संगोष्ठी संपन्न होगी। इसके पश्चात इसी दिन शाम चार पुरी शंकराचार्यजी आश्रम से रायपुर स्टेशन के लिये रवाना होंगे , जहां से वे इंटरसिटी एक्सप्रेस से पुरी के लिये रवाना हो जायेंगे। आज के बैठक में कार्यक्रम प्रभारी संदीप पाण्डेय , पीठ परिषद छग प्रदेशाध्यक्ष नवनीत तिवारी , आदित्यवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , रोशन अवस्थी , आनन्दवाहिनी छग प्रदेशाध्यक्षा एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती सीमा तिवारी , किरण शुक्ला , हीना पांडेय , गोकृति तिवारी , प्रिया ठाकुर , रूद्रानंद महाराज , राकेश राजगड़िया , विजय शर्मा , भोला तिवारी , मारुती शर्मा , संजय सिंह , उत्तम शर्मा , कुलदीप शर्मा , नरेन्द्र शुक्ला , गुलशन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post