18 दिसंबर गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर दहिदा मे निकलेगी शोभा यात्रा!
सारंगढ़//सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के ग्राम पंचायत दहिदा मे 18 दिसंबर को संत शिरोमणी गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के अवसर पर दहिदा के ग्राम वासियों की पहल से विगत वर्षों की भांति गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर गांव में भ्रमण कर पुराना बजार चौक में स्थित पवित्र जैतखाम में ध्वजारोहण किया जाऐगा!
बड़ी संख्या में बच्चे,युवाओं,महिला,पुरुष,शोभायात्रा मे होंगे शामिल!
बता दें गुरु घासीदास बाबा ने भेदभाव और ऊंच-नीच को दूर करने के लिए मनखे मनखे एक सामान यानि कि सभी इंसान एक सामान बराबर हैं का संदेश दिया था। शोभा यात्रा में बाबा की जयंती पर उनके अनुयायी गुरु घासीदास बाबा का यही संदेश दुहराएँगे।