प्राणघातक हमला करने के चार आरोपी जेल दाखिल

प्राणघातक हमला करने के चार आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - फसल काटने की विवाद के चलते एक राय होकर प्राणघातक हमला करने के चार आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 28 नवंबर को प्रार्थी शिव किशोर प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी भोजपुर चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसी दिन दोपहर पौने चार बजे प्रार्थी ग्राम पुटपुरा अपने खेत के फसल को काटने गया था। तभी ग्राम पुटपुरा निवासी लम्बोदर सूर्यवंशी अपने पुत्र ओमदेव , सोमदेव , सूर्यदेव के साथ आया और खेत को अपना बोलकर गाली , गलौच देते हुये भगाने लगा। तब प्रार्थी के द्वारा उक्त जमीन को खरीदना व जमीन के पेपर अपने पास होना बताया। इतने में आरोपी लम्बोदर सूर्यवंशी , ओमदेव , सोमदेव , सूर्यदेव ने एक राय होकर  मारपीट करते हुये पहले से रखे तलवार , चाकू , रॉड , हंसिया लेकर प्रार्थी को जान से मरने की नीयत से दौड़ाने लगे और जान से मारकर खेत में दफना देने की धमकी देने लगे।  गांव वालों के द्वारा बीच बचाव किये , अगर गांव वाले बीच बचाव नही करते तो निश्चित ही आरोपी लोग प्राथी को जान से मार डालते। प्रार्थी  की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 826/23 धारा 307, 34   भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सोमदेव सूर्यवंशी ,  लंबोदर सूर्यवंशी , सूर्यदेव सूर्यवंशी , ओमदेव सूर्यवंशी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध पूछताछ किया गया। जुर्म स्वीकार किये जाने से आरोपियों के मेमोरंडम के आधार पर एक तलवार , चाकू , रॉड एवं हसिया को जप्त बरामद किया जाकर जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर ,  एएसआई उमेंद्र मिश्रा , आरक्षक सितेश यादव , नितीश विश्वकर्मा , शिवराय सागर , महिला आरक्षक रेखा यादव एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीगण -

सोमदेव सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष , लम्बोदर प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 47 वर्ष , सूर्यदेव प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष और ओमदेव सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष सभी निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post