2100 रुपये धान क्विंटल 300 बोनस देने का वादा कर धोखा देने वाली भाजपा पार्टी को उखाड़ फेंके-गनपत जांगड़े

2100 रुपये धान क्विंटल 300 बोनस देने का वादा कर धोखा देने वाली भाजपा पार्टी को उखाड़ फेंके-गनपत जांगड़े
गनपत जांगड़े का धुआंधार जनसंपर्क जारी

सारंगढ़।जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है कांग्रेस व भाजपा पार्टी आमने-सामने की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं एक तरफ छत्तीसगढ़ की सत्ता में 15 साल तक राज करने वाली भाजपा पार्टी 5 साल के कांग्रेस के कार्यकाल को देख बौखला कर पुनः सत्ता में आने विभिन्न लोक लुभावना घोषणा  कर रही है 
तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपने 5 साल की उपलब्धि और दोबारा सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, नर्सरी से स्नातक तक मुक्त शिक्षा ,500 रुपये में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूर परिवार को 10000 रुपये देने पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने भरोसा कायम रखने को लेकर चुनावी मैदान में है और अब तक लोगों का भरोसा लगभग कायम दिख रहा है 

देखना यह होगा कि भाजपा पार्टी जो पूर्व में 2100 रुपये क्विंटल में धान खरीदी व 300 रुपये बोनस देने के वादे से मुकरने  के बाद अपने घोषणा पत्र में किसानों को रिझाने प्रयास कर रही है वह कहां तक सही कामयाब होती है आने वाला समय बताएगा सारंगढ़ विधानसभा में वर्तमान विधायक
 श्रीमती उत्तरी जांगड़े को कांग्रेस पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी घोषित कर भरोसा कायम रखा है वही श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने 5 साल की उपलब्धियां को लेकर जन-जन तक पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं और जनता उन्हें भरपूर आशीर्वाद भी दे रही है तो दूसरी तरफ उनके पति गनपत जांगड़े भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और आमने-सामने की लड़ाई लड़ने तैयार हैं उनका सघन जनसंपर्क लगातार जारी है उन्होंने ग्राम कुम्हारी,कपिसदा अ, बरदुला पहुंचकर सघन जनसंपर्क किया और और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए आशीर्वाद मांगा घर-घर पहुंचकर उन्होंने युवा बुजुर्ग माता बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दोबारा श्रीमती उतरी जांगड़े को भारी बहुमत से विजयी बनाने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने निवेदन किया उन्होंने नुक्कड़ सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए भाजपा पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेताओं ने 15 साल तक ठग ठग कर राज किया ऐसे लबरा नेताओं के
 बहकावे में आप सबको नहीं आना है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सारंगढ़ को जिला बनाने वादा किया 2100 रुपये में धान खरीदी और 300 रुपये बोनस देने का वादा किया था क्या उस वादे को भाजपा पार्टी ने पूरा किया आज भाजपा पार्टी कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर बौखला गई है और 3100 रुपये किवंटल में धान खरीदी और 21 किवंटल की बात कह कर लोगों को दोबारा ठगने जा रही है ऐसे भाजपा पार्टी के नेताओं को इस बार उखाड़ फेंकना है आप सबके आशीर्वाद से सारंगढ़ जिला बना है और लगातार विकास कार्य हो रहे हैं कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है भाजपा के नेता आप सबके बीच फिर से आएंगे और बड़ी-बड़ी बात करेंगे उनके  बहकावे में आप सबको नहीं आना है और दोबारा सारंगढ़ में श्रीमती उत्तरी जांगड़े को भारी बहुमत से विजयी बनाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तभी जाकर आपके क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post