बाराबंकी में दलित संस्कृत शिक्षक की काटी चोटी! प्रिंसिपल और साथी टीचरों पर लगा आरोप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक इंटर कॉलेज से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक संस्कृत के अध्यापक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुसूचित जाति के इस शिक्षक का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य और तीन-चार शिक्षक मिलकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. अनुसूचित जाति का होने के कारण उन्हें कॉलेज में गालियां दी जाती हैं और स्कूल से भगा दिया जाता है. यहां तक कि सभी ने मिलकर चोटी भी काट दी है. वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने टीचर के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

पूरा मामला, बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सिटी इंटर कॉलेज का है. जहां पर संस्कृत के शिक्षक के पद पर तैनात अभय कोरी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एससी गौतम समेत बाकी कई शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अभय कोरी का आरोप है कि विद्यालय में सामंतवादी सोच के तहत शिक्षकों ने गुट बना रखा है. यह सभी लोग उसे आए दिन यह कह कर प्रताड़ित करते हैं कि तुम अनुसूचित जाति से आते हो. ऐसे में हमारे साथ काम नहीं कर सकते. आरोप यह भी है कि विद्यालय में ही सभी ने मिलकर उसकी चोटी काट दी और मारपीट भी की. जिसकी शिकायत उसने

स्कृत के टीचर अभय के मुताबिक जब भी वह विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाता है, तो यह लोग कई टिप्पणियां करते हैं. इन सब बातों के चलते वह काफी परेशान हो चुके हैं. अभय कुमार कोरी के मुताबिक उन्होंने टीजीटी करने के बाद 2018 में आयोग के द्वारा नियुक्ति मिलने के बाद सिटी इंटर कॉलेज में संस्कृत के आचार्य के रूप में अपनी नौकरी शुरू की थी.

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post