आईएफएसएमएन संगठन का 41वां स्थापना दिवस बेंगलुरु में हुआ आयोजन के ...."देशभर के जुटे पत्रकारों नें उठाए सुरक्षा, पेंशन और संस्थागत मजबूती के मुद्दे"


रायपुर ।इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) संगठन का 41वां स्थापना दिवस बेंगलुरु में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम गांधी नगर स्थित कनिष्का ग्रैंड भवन के श्री उडुपी फूड हब में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों और प्रतिनिधियों नें उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पबित्र मोहन सामंतराय नें की, राष्ट्रीय समन्वयक मेहताब खान नें कार्यक्रम का संचालन किया, तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर कोडाला नें स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय महासचिव बी.एस. देशपांडे नें संगठन की 41 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सशक्त बनानें में IFSMN की भूमिका को रेखांकित किया, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक यादव (पूर्व राजस्व एवं पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश) नें पत्रकारों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

विशेष अतिथि मंजुनाथ डोलिन, संयुक्त निदेशक, कर्नाटक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग नें पत्रकारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, एम्पैनलमेंट प्रक्रिया एवं विज्ञापन नीति की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. निर्मला नें छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया, जबकि के. शांता कुमारी नें कर्नाटक में पत्रकारों की व्यावहारिक समस्याओं को सामनें रखा।

इस अवसर पर संस्थापक सदस्य के. संजीव एवं शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मल्लिकार्जुन तथा हैरी डीसूजा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ से आए मीडिया प्रतिनिधि संतोष कुमार यदु नें पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और झूठे मामलों का मुद्दा उठाते हुए पत्रकारों को संवैधानिक दर्जा देनें की मांग रखी।

कार्यक्रम में संजय मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन), वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाण्डेय, मोनू कुरैशी, सरोज केरकेट्टा एवं पद्मिनी श्रीवास सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

साथ ही तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश से आए प्रतिनिधियों को भी उनके सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, कर्नाटक राज्य अध्यक्ष एल. शिवशंकर एवं सचिव कॉमरेड सुरेश सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र में पत्रकारों एवं छोटे-मध्यम समाचार पत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पत्रकार सुरक्षा, पेंशन योजना, रेलवे रियायत, टोल टैक्स में छूट तथा नियमित विज्ञापन समर्थन जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र एवं राज्य सरकारों को भेजा जाएगा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय समन्वयक मेहताब खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post