शासकीय उ.मा. विद्यालय छींद के हेल्थ केयर के छात्रों ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में किया 10 दिवसीय इंटर्नशिप .... स्वास्थ्य संबंधी सीखे गुर


 सारंगढ़ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छींद के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में 10 दिवसीय इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण की।
 संस्था के प्राचार्य पीतांबर प्रसाद पटेल ने बताया कि भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय , राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ ट्रेनिंग पार्टनर स्किल ट्री द्वारा छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से यह इंटर्नशिप आयोजित की गई थी। ट्रेनर भेखलाल साहू एवं सत्यम साहू के नेतृत्व में बच्चों ने अस्पताल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
इस दौरान छात्रों ने मरीजों का बी.पी. , तापमान चेक करना, दवाइयों की पहचान एवं उपयोग, मरीजों की देखभाल, वार्ड में हाइजीन एवं स्वच्छता बनाए रखना आदि स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण कार्य सीखे।
इंटर्नशिप सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण हुई। साथ ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.पी. साय , डॉ. रमेश साहू पैथोलॉजिस्ट , डॉ. सुरेश खूंटे, डॉ. इंदु सोनवानी , श्रिया अग्रवाल , सिस्टर ज्योति स्वर्णकार, फरहा ,उमा पटेल आदि चिकित्सकों ने भी छात्रों को समय-समय पर मार्गदर्शन दिया और स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकियों से अवगत कराया।
प्राचार्य पीतांबर प्रसाद पटेल ने कहा कि यह इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी रही और इससे उन्हें हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने की प्रेरणा मिली है। विद्यालय परिवार ने जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया । 10 दिवसीय कार्यक्रम में जीवन में आने वाले उपयोगी बातों के साथ साथ समाज में आम लोगों से कैसे मुलाकात करना जो बीमार है उनसे कैसे जुड़ कर समझा जा सकता इन सभी का अपने परीक्षण के दौरान सीखे । प्रशिक्षक भेखलाल साहू ने पूरी जिम्मेदारी और तन्मयता से छात्रों का विशेष सहयोग कर मार्गदर्शन किए।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post