रायपुर की शुभा शुक्ला निशा नेपाल में "मातृभाषा रत्न मानद उपाधि "से सम्मानित हुई ....

रायपुर । हमारे देश में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है नेपाल की प्रसिद्ध संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देश विदेश के हजार कवि , साहित्यकार, पत्रकार और शिक्षकों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। रायपुर छत्तीसगढ़ की कवियित्री श्रीमती शुभा शुक्ला निशा जी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया है ।शुभा शुक्ला जी अपनी लेखनी और रचनाओं द्वारा निरंतर सक्रिय रूप से हिन्दी के प्रचार प्रसार का कार्य करती रहती है उनकी हिन्दी भाषा में ही अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और दसवीं प्रकाशनार्थ है । नेपाल भारत मैत्री विकास बुद्ध सर्किट तथा रामायण सर्किट के प्रचार प्रसार,मिथिला एवं अवध संस्कृति के सरंक्षण संवर्धन तथा प्रवर्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण , नेपाली तथा हिन्दी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रसार तथा देश विदेश की भाषा साहित्य कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनको अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान” से सम्मानित किया गया है । उनकी इस उपलब्धि पर वक्ता मंच के पदाधिकारियों राजेश पराते, शुभम साहू, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल एवं वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे द्वारा बधाई दी गई है l

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post