कृषकों को प्रगतिशील बनाने हेतु कृषक संगोष्ठी का हुआ शुभारम्भ


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा - जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला वर्ष 2026 कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में आज तीन दिवसीय आयोजित कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक जांजगीर व्यास कश्यप , कृषि स्थायी सभापति राजकुमार साहू , पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गुलाब सिंह चंदेल , प्रगतिशील कृषक संदीप तिवारी , राजशेखर सिंह , एवं दुष्यंत सिंह के द्वारा किया गया। इस कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में उप संचालक कृषि राकेश शर्मा , सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना माखीजा , वरिष्ठ पशु चिकित्सक एस.एस. सिदार , सहायक मत्सय अधिकारी अहिरवार , सहायक संचालक रेशम मधुप चंदन के द्वारा संगोष्टी कार्यक्रम आये अंचल के कृषकों को विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गई। इसके उपरांत कृषकों को कृषि महाविद्यालय जांजगीर से डॉ. मनीष कुमार के द्वारा ग्रीष्मकालीन फसलों की उन्नत किस्मों की कार्यमाला , डॉ. राजीव दीक्षित के द्वारा ग्रीष्मकालीन उद्यानिकी फसलों के सम्बंध में कृषकों को विस्तृत जानकारी दिया गया। वहीं कार्यक्रम में अंचल के प्रगतिशील कृषक दुर्गाचरण पटेल ग्राम कटनई विकासखण्ड अकलतरा के समन्वित कृषि पद्धति एवं राघवेन्द्र सिंह चंदेल ग्राम रिस्दा के द्वारा बीजोत्पादन कार्यक्रम पर अपना अनुभव साझा किया गया। इसके अलावा इस कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में अन्य जिलों के कृषकों की भी सहभागिता रही।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post