पीएचसी अमोरा को आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा - जीवनदीप समिति


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोरा में आज जीवनदीप समिति की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण व सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं को और अधिक जनहितैषी , स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाना था। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल परिसर में साफ–सफाई की बेहतर व्यवस्था , मरीजों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिये आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता , अस्पताल के नियमित रख-रखाव एवं आधारभूत सुविधा विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल में सौर उर्जा व्यवस्था , आयुष्मान कार्ड से मरीजों के ईलाज , गुणवत्ता विहीन भवन को मरम्मत हेतु ठेकेदार को पुन: आदेशित हेतु समन्वय एवं जीवनदीप समिति के अंतर्गत रखे गये कर्मचारियों के मानदेय मे वृद्धि हेतु समन्वय बना। विशेष रूप से अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण और अस्पताल को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु नये पहुँच मार्ग की आवश्यकता पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि इन आवश्यक कार्यों के लिये नजदीकी विभागों को प्रस्ताव भेजकर जल्द से जल्द स्वीकृति एवं कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी , ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त बैठक में मरीजों की सुविधा बढ़ाने हेतु  पेयजल , प्रकाश व्यवस्था और परिसर की समग्र सुरक्षा को मजबूत बनाने पर भी सुझाव प्रस्तुत किये गये। इस साधारण सभा में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती कांता मोहन कश्यप , सभापति श्रीमती आरती तिवारी , खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल खन्ना , ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विजय निर्मलकर , ग्राम अमोरा के सरपंच राकेश कुमार कश्यप सहित चिकित्सा अधिकारी डॉ० आरती कुर्रे , हरनारायण साहू ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक , रितेश चंद्रा फार्मासिस्ट , भुवनेश्वरी देवांगन एएनएम , सेक्टर सुपरवाइजर दिनेश दुबे , स्टाफ नर्स पूजा कर्ष , वार्ड आया प्रगति कुर्रे , कम्प्यूटर आपरेटर (जेडीएस) हिमांशु तिवारी , अमित कश्यप लैब टेक्नीशियन (जेडीएस) एवं सफाई कर्मचारी उमाशंकर पटेल (जेडीएस) उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन हेतु सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोरा को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post