लक्ष्मीनारायण लहरे
रायपुर ।साहित्य सृजन संस्थान द्वारा लगातार जारी 37 वीं मासिक काव्य संध्या दिनांक 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक विमतारा हॉल,मधु पिल्ले चौक शांति नगर,रायपुर में होगी।जिसमें बिलासपुर,कोरबा,भिलाई,दुर्ग,
राजनांदगांव,बालोद, दल्ली राजहरा,महासमुंद,बागबाहरा,
बेमेतरा, एवं राजधानी के कवि शायर अपनी रचना का काव्य पाठ करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.संजय अलंग पूर्व आईएएस एवं श्री प्रदीप जोशी स्थानीय संपादक दैनिक पत्रिका रायपुर,श्री है प्रकाश मिश्रा संपादक दैनिक स्वदेश द्वय अति विशिष्ठ अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आसिफ इक़बाल विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में श्री डॉक्टर चंद जैन "अंकुर" को श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान एवं श्रीमती दीपिका ऋषि झा जी को श्रेष्ठ काव्य पाठ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा, ममता खरे मधु अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व उमेश कुमार सोनी संयोजक द्वारा बताया कि संस्था युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित भी करती है।