कोसीर। कोसीर मुख्यालय के भांठागांव ग्राम पंचायत में 03 अभ्यर्थी मैदान में है यह ग्राम पंचायत पहले कोसीर पंचायत से जुड़ी थी अब स्वतंत्र रूप से पंचायत है । भांठागांव पंचायत का गठन 2015 में हुआ था यहां सबसे पहले सरपंच घनश्याम सुमन रहे वही 2020 में राम दुलार लहरे रहे जिनका कोरोना काल समय आकस्मिक निधन हो गया और 2022 में मध्यवर्ती चुनाव हुई जिसमें श्रीमती पूजा लहरे सरपंच चुने गए ।2025 की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्वतंत्र ग्राम पंचायत के बाद तीसरा चुनाव है । इस वर्ष मैदान में 03 अभ्यर्थी हैं जिसमें श्रीमती पूजा लहरे ,श्रीमती कविता सुमन और मतीराम सुमन अपनी जनसमर्थन के साथ अपनी किस्मत आजमा रहे हैं । पूजा लहरे और कविता सुमन आमने सामने हैं गांव की जनता आखिर किस पर विश्वास जताती है यह बात अभी गर्भ में छिपी है ।
कोसीर//पूजा लहरे और कविता सुमन आमने -सामने आखिर किसके सर पर सजेगी ताज ...
byLikesh khunte
-
0