तीसरे चरण की चुनाव का पहिया थमा गांव में दिखा चहल -पहल
0 कामदा जोल्हे ने अपनी पूरी ताकत झोंकी
कोसीर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर गांव में सुबह से दोपहर तक चुनावी रंग का पारा चढ़ा रहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के अंतिम दिन जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 ,जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 और गांव के सरपंच पद के अभ्यर्थियों की अंतिम दौर का चुनाव प्रचार का चर्चा रहा।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 के अभ्यर्थी कुमारी कामदा _जोल्हे_ ने कोसीर गांव में बाजे गाजे के साथ कोसीर की गलियों में अपने पक्ष में वोट और आशीर्वाद मांगे ।लोगों की उनसे उम्मीदें और विश्वास जुड़ती दिखी कर्मा नृत्य नाच से कोसीर में उत्साह दिखा और
कामदा के पक्ष में लोग नजर आए ।
वही कोसीर गांव के सरपंच पद के अभ्यर्थियों की रैली पूरे गांव में समर्थन मांगते नजर आए और अपनी अपनी बात रखते रहे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरे गांव में चुनाव का रंग दिख रहा था ।