सारंगढ़ जनपद पंचायत सदस्य 02 कोसीर के अभ्यर्थी हिरा भैरव नाथ जीत दर्ज कर इतिहास गढ़ा
पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की चुनाव में सारंगढ़ जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 कोसीर के सामाजिक कार्यकर्ता सशक्त महिला अभ्यर्थी श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा ।
क्षेत्र क्रमांक 02 कोसीर में 09 हजार से अधिक मतदाता थे ।क्षेत्र क्रमांक 02 में कोसीर , भाठागांव ,कुम्हारी ,पाठ और कपिस्दा अ आते हैं । वही क्षेत्र क्रमांक 02 में 05 उम्मीदद्वार मैदान में थे जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर , अमरीका कुर्रे ,सपना कोशले,संतोषी जांगड़े और विमला कुर्रे अपनी किस्मत आजमा रहे थे । हिरा भैरव नाथ ने मैदान में उतर कर अपनी दमदारी के साथ बिगुल फूंकी थी उनके समर्थक उनके साथ खड़े दिख रहे और 2377 वोट पाकर जीते । हिरा भैरव नाथ मध्यम परिवार से बिलांग रखती हैं उनके पति भैरव नाथ जाटवर एक सामाजिक कार्यकर्ता है उन्होंने कोसीर अंचल में बहुत सारे सामाजिक कार्य किए हैं और राजनीति में कदम रखे थे जिसका सुखद परिणाम मिला ।श्रीमती हिरा भैरव नाथ गरीबों के साथ सुख दुख में हमेशा खड़े रहे जिसका सीधा लाभ मिला ।
समय के साथ जनप्रतिनिधियों ने कोसीर अंचल का प्रतिनिधित्व किए
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अधिनियम के बाद से जनपद पंचायत सदस्य कोसीर सारंगढ़ से
कलीराम जांगड़े _1995
श्याम लाल लहरे _2000
श्रीमती ममता राय _2005
डॉ मेहतर खरे _2010
सिया राम सोनी _2015
गनपत जांगड़े _2020
अब तक अपनी सेवाएं दे चुके है। एक लंबी राजनीति का इतिहास रहा है ।वर्तमान में अब नए चेहरे में श्रीमती हिरा भैरव नाथ ने जीत दर्ज की है ।