नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल, उजाला पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कहा -70 सालों में महिलाओं के लिए सिर्फ मोदी ने काम किया।


बसना// बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा के उजाला पैलेस में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है। जब मां दुर्गा के नौ रुपों को जब हम सब पूज रहे हैं। उसी समय हम सभी एक ऐसे उत्सव को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की नई संसद में सबसे पहले बिल महिला आरक्षण को पास कराकर किया। 
      महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए पर नारी शक्ति के लिए जो काम सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी ने किया। वह किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। महिलाओं के बचत खाते खुलवाना,महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्जवला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही,    भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल,मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, जनपद पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला मोर्चा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष रीना गर्ग,मण्डल पिरदा अध्यक्ष बसंती प्रधान, मण्डल सांकरा अध्यक्ष जसवंती पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष बिंदू नाग, मण्डल बसना अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
          कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, विधानसभा समन्वयक डॉ एनके अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, भाजपा नेत्री ललिता अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल, जिला मंत्री किरण अग्रवाल, भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल,मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, जनपद पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला मोर्चा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष रीना गर्ग,मण्डल पिरदा अध्यक्ष बसंती प्रधान, मण्डल सांकरा अध्यक्ष जसवंती पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष बिंदू नाग, मण्डल बसना अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, भाजपा नेत्री अंजली पाण्डे, सावित्री कश्यप, मण्डल गढफुलझर महिला प्रभारी सृष्टि अग्रवाल,जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन लाल पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य हेमकुमार सिदार सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Likesh khunte

Sarangarh News Junction24 सबसे सटिक और सबसे तेज खबरो की अपडेट पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करे मो.न. 9617761394 - 7440939869

Post a Comment

Previous Post Next Post